मुख्यमंत्री ने जनजातीय हस्तियों और प्रतिभाओं को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई शिक्षा नीति के माध्यम से युवाओं तक भारतीय संस्कृति से जुड़ने का संदेश पहुंचाया। हमारा जनजातीय समाज भी भगवान श्रीकृष्ण की मुरली और मयूर पंख के उपयोग के साथ संपूर्ण समाज से जुड़कर समरस भाव से रहता आया है। भारतीय सिनेमा ने भी राष्ट्र भक्ति के विचार को सशक्त बनाना प्रारंभ किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में एक सुखद परिवर्तनशील वातावरण को हम देख रहे हैं। राष्ट्र बदल रहा है। कोरोना के कठिन दौर में नागरिकों को जीवन रक्षा के लिए वैक्सीन की व्यवस्था की गई। भारत दुनिया की आर्थिक शक्ति बना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में एक निजी टीवी चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘जनजातीय प्रज्ञा’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से चैनल के मैनेजिंग एडीटर मध्यप्रदेश श्री प्रवीण दुबे और मैनेजिंग एडिटर छत्तीसगढ़ श्री विश्वेश ठाकुर ने बातचीत की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में जनजातीय वर्ग के कल्याण और सम्मान, स्वास्थ्य क्षेत्र, पर्यावरण और वन्य प्राणी संरक्षण सहित अन्य क्षेत्रों में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय समाज से जुड़ी प्रदेश के विभिन्न हस्तियों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इनमें पद्म श्री अर्जुन धुर्वे डिंडोरी, फुलझरिया बाई, डिंडोरी, श्री सूर्यभान मरावी बालाघाट, साक्षी भवड़िया अलीराजपुर, प्रियंका अलीराजपुर, रोहित वैशाखी बड़वानी और बसंती देवी अनूपपुर शामिल हैं।

Related posts:

राजकीय विद्यालयों में NDRF ने सिखाए आपदा, जीवन रक्षा का प्रशिक्षण
प्रदेश में ठंड और कोहरे का असर जारी, ग्वालियर‑चम्बल में सुबह से घना कोहरा
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल का औचक निरीक्षण, बीएलओ से जानी प्रगति, दिए निर्देश
जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना अधिकारियों को दिया निर्देश : केंद्रीय मंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में बड़ा फेरबदल तय: नई कार्यकारिणी में 60% नए चेहरे शामिल होने की तैयारी
युवा दिवस पर ग्वालियर बनेगा योगमय, दो हजार से अधिक स्कूलों में एक साथ सूर्य नमस्कार
नेशनल पार्क सेंचुरी के ईकोसेंसिटिव जोन का बेसलाइन सर्वे पूरा, प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जाएगा
MP News | प्रमोशन नीति पर विवाद जारी, SC/ST मेरिट को लेकर हाईकोर्ट में उठे संवैधानिक सवाल
Spread the love with Thanks..........