सत्येंद्र साहू भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

भोपाल।
भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य रामनारायण साहू के आदेश तथा मुख्य संरक्षक प्रहलाद मोदी के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेशनंदलाल साहू एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू ने सत्येंद्र साहू को महासभा का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है।

इस मनोनयन पर समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सत्येंद्र साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र साहू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व समाज के संगठनात्मक सशक्तिकरण, एकता एवं जनकल्याण को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि महासभा नेतृत्व के मार्गदर्शन में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरे प्रदेश में जिला कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा तथा भोपाल में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

Related posts:

रांग साइड वाहन चलाया तो घर पहुंचेगा चालान — एएसपी विदिता डागर की चेतावनी, दीपावली पर यातायात व्यवस्थ...
"विधायक साबित करें कि कांग्रेस अर्बन नक्सलवादी कैसे" – भूषण कांति
अंतरराष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस: विज्ञान में समान अवसरों की ओर एक कदम
MPPSC 2026: पेंडिंग बैकलॉग खत्म करने के लिए इंटरव्यू प्रोग्राम में तेजी, 90% कार्यदिवसों में होंगे स...
"हम होंगे कामयाब" अभियान की शुरुआत, पखवाड़ा 25 नवम्बर से
15 वर्ष से पुरानी बसों का संचालन बंद, परमिट का नवीनीकरण नहीं होगा
ग्वालियर में जल संरक्षण को नई दिशा: पुराने कुओं का होगा पुनर्भरण, हर पंचायत में 4 कुएं रीचार्ज होंगे
अब दुपहिया वाहन खरीदते समय हेलमेट लेना अनिवार्य होगा
Spread the love with Thanks..........