कन्नौज दिनांक 07 जनवरी 2026
जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश, जवाहर भवन, लखनऊ द्वारा निर्गत कार्यालय पत्र के अनुपालन में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत माह जनवरी, 2026 हेतु आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण दिनांक 08 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 के मध्य कराया जाएगा।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत अन्त्योदय अन्न योजना कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेहूँ, 11 किलोग्राम चावल एवं 10 किलोग्राम बाजरा (कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न) निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को उनके कार्ड से सम्बद्ध प्रति यूनिट 02 किलोग्राम गेहूँ, 01 किलोग्राम चावल एवं 02 किलोग्राम बाजरा (कुल 05 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति यूनिट) निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया को सुगम एवं पारदर्शी बनाने हेतु मोबाइल ओटीपी के माध्यम से वितरण की सुविधा दिनांक 28 जनवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही, कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी के माध्यम से भी दिनांक 28 जनवरी 2026 तक खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा प्रदान की गई है।
वितरण व्यवस्था की निगरानी एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक उचित दर दुकान पर पर्यवेक्षक/नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। ई-पॉस मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से 12:00 बजे तक एवं दोपहर 02:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक किया जाएगा। यदि किसी कार्डधारक को खाद्यान्न प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा होती है, तो वे निम्नलिखित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं—
उपजिलाधिकारी छिबरामऊ – 9454416468
उपजिलाधिकारी सदर कन्नौज – 9454416467
उपजिलाधिकारी तिर्वा – 9454416469
जिला पूर्ति अधिकारी – 9918584700
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी – 7017737593
पूर्ति निरीक्षक तिर्वा – 9889433959
पूर्ति निरीक्षक तहसील कन्नौज – 7839301822
पूर्ति निरीक्षक समस्त नगर क्षेत्र – 8423481194
पूर्ति निरीक्षक तहसील छिबरामऊ – 9451178589
साथ ही डिस्ट्रिक्ट कमाण्ड नम्बर 1077 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 08 जनवरी से 28 जनवरी 2026 के मध्य कराया जाएगा
आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, सिविल सर्जन का वेतन रोका
मेधावी विद्यार्थियों को मिली पुरस्कार स्वरूप स्कूटी, भविष्य की दिशा को और बेहतर बनाने की प्रेरणा
राज्य सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम – सफलता की असली कुंजी अब भी ‘क्लासरूम सोच’ ही है, न कि सिर्फ ‘डिजि...
जागरुकता रैली निकालकर यातायात माह का किया गया समापन
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित
बहनों के लिए धन की कमी नहीं, जल्द ही देंगे 1500 रुपए प्रतिमाह
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: ग्वालियर में कानूनन दायित्व के तहत व्यापक यातायात जागरूकता अभियान, एक दि...
नेशनल पार्क सेंचुरी के ईकोसेंसिटिव जोन का बेसलाइन सर्वे पूरा, प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जाएगा