एनएच डेस्क,जयपुर।
निरीक्षण के समय एडीएम ने मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना की प्रगति की जानकारी ली। उपस्थित कार्मिकों द्वारा बताया गया कि योजना के अंतर्गत अब तक 6 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस पर एडीएम ने शीघ्र बैठक आयोजित कर आवेदनों का त्वरित निस्तारण करते हुए पात्र कृषकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही मंडी श्रमिक कल्याण योजना के अंतर्गत पल्लेदारों को लाभ प्रदान करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने गाजर की सीजन में ट्रैफिक की समस्या के संबंध में बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन के निर्देश दिए।
एडीएम ने डिजास्टर मैनेजमेंट फंड से मंडी परिसर में एक बड़े डोम निर्माण का प्रस्ताव लिया, जिससे ऑक्शन के दौरान फसल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके तथा कृषकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने मंडी के विस्तार हेतु भूमि चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने की बात कही।
उन्होंने कृषि मंडी परिसर, भंडारण व्यवस्था एवं साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा की किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामान्य न करना पड़े, किसानों के बैठने और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें एवं योजनाओं की जानकारी दे। निरीक्षण के दौरान पांच कार्मिक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर एडीएम ने कृषि उपज मंडी सचिव रामफूल गुर्जर को संबंधित कार्मिकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एडीएम ने पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने पर 35 प्रतिशत सब्सिडी की जानकारी देते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक किसान एवं उद्यमी योजना का लाभ उठा सकें।