शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 02 अदद बोरी चन्दन की लकड़ी बरामद

एनएच डेस्क, बाराबंकी।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 08.01.2026 को थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर मु0अ0सं0 535/2025 धारा 303(2) व 4/10 वन संरक्षण अधिनियम में वांछित अभियुक्तगण 01. नकी उर्फ मो0 रसीद, 02. मोहम्मद शमी उर्फ नक्कटा पुत्रगण असगर अली निवासीगण ग्राम कोड़री मजरे रालभारी थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी को कैथा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के दो अदद बोरी चन्दन की लकड़ी बरामद की गयी।
पूछताछ में ज्ञात हुआ गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 08/09.10.2025 की रात्रि को वादी सचिन कुमार सिंह पुत्र महेश सिंह निवासी ग्राम जगतपुर थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी के घर से करीब 100 मीटर दूरी पर खेत में लगे 02 चंदन के पेड़ काटकर ले गये थे। जिस सम्बन्ध में थाना मोहम्मदपुर खाला पर मु0अ0सं0 535/2025 धारा 303(2) व 4/10 वन संरक्षण अधिनियम पंजीकृत है। उक्त बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।

नाम पता गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. मोहम्मद शमी उर्फ नक्कटा पुत्र असगर अली निवासी ग्राम कोड़री मजरे रालभारी थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी
2. नकी उर्फ मो0 रसीद पुत्र असगर अली निवासी ग्राम कोड़री मजरे रालभारी थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी

बरामदगी-
1. दो अदद बोरी चंदन की लकड़ी

आपराधिक इतिहास

1. अभियुक्त मोहम्मद शमी उर्फ नक्कटा पुत्र असगर अली निवासी ग्राम कोड़री मजरे रालभारी थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी

मु0अ0सं0 715/2009 धारा 354 भादवि थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी

2. नकी उर्फ मो0 रसीद पुत्र असगर अली निवासी ग्राम कोड़री मजरे रालभारी थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी

मु0अ0सं0 358/2015 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी

पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री आशुतोष मिश्र थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी
2. उ0नि0 श्री अरविंद कुमार पटेल, उ0नि0 महेन्द्र मिश्र थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी
3. का0 राजाराम प्रजापति, का0 मो0 अरशद, का0 अजीत यादव थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी

Spread the love with Thanks..........