गांधी सभागार में विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की बैठक आयोजित

एनएच डेस्क, लखनऊ।
इससे पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर में कृशि विभाग द्वारा कस्टम हायरिंग सेन्टर – ग्रामीण उद्यमी लाभार्थी श्री रत्नेश कुमार एवं श्रीमती सुमन त्रिपाठी को ट्रैक्टर/कृशि यंत्र को मंत्री जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जानकारी दी गई कि इस परियोजना की लागत 10 लाख हैं, जिसमें 4 लाख अनुदानित धनराशि हैं।
उन्होनें कहा कि पर्यटन के अन्तर्गत जनपद में 04 धार्मिक स्थलों का विकास/सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा हैं। कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में विशेश ध्यान रखा जाये। बताया गया कि गंगा के किनारे इको टूरिज्म की तर्ज पर मेहदीघाट का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा, जिसमें भारत के दो जनपद जिसमें उत्तर प्रदेश से कन्नौज एवं बिहार से भागलपुर को चिन्हित किया गया है। इस पर उन्होनें कहा कि सौन्दर्यीकरण का कार्य बेहतर ढंग से होना चाहिए। उन्होनें कहा कि सभी निराश्रित, वृद्धावस्था, दिव्यांगजनों को समय से पेंशन से आच्छादित किया जाये।
उन्होनें कहा कि सड़क सुरक्षा के अन्तर्गत 5 सड़के अधिक दुर्घटनाओं वाली पुलिस विभाग द्वारा चिन्हित की गई हैं। जहां पर दुर्घटनायें अधिक होती हैं, वहां पर पुलिस विभाग की टीमें लगाई गई हैं, जो दुर्घटनाओं का कारण स्पश्ट करेगी। कहा कि पुलिस विभाग में अगले 6 माह में क्या सुधार किया है, उसे आगामी बैठक में अवगत कराया जायें। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से जो शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, कहीं उन शिकायतों की पुरावृत्ति तो नही हो रही हैं, इसका निराकरण होना चाहिए।
उन्होनें कहा कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जो पाइप लाइन डाली गई हैं उन सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य हो जाना चाहिए। बिजली बिल राहत योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। प्रयास करें कि कॉलर टयून के माध्यम से बिजली बिल राहत योजना का संदेश जनता को प्राप्त हो, जिससे लोग जागरूक होकर योजना का लाभ प्राप्त कर सके। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में गोशालाओं में विशेश ध्यान दिया जाये। ठंड से बचाव हेतु गोशालाओं में व्यापक इंतजाम होने चाहिए।
विधायक तिर्वा ने शिकायत की, कि सिचाईं विभाग द्वारा नहरों की सफाई का भुगतान कर दिया गया परन्तु सफाई का कार्य नही कराया गया हैं, जिस पर मंत्री जी ने कहा कि संबंधित की जांच कराकर कार्रवाई की जाये। कहा कि जो ठेकेदार बीच में कार्य छोड़ने उस पर एफआईआर दर्ज करायी जाये। गुणवत्ताविहीन कार्य करने वाली फर्म को ब्लैक लिस्टेड किया जाये। उन्होनें कहा जनपद में स्वास्थ्य विभाग में 148 सीएचओ कार्य कर रहे हैं, जिनको सक्रिय किये जाने की आवश्यकता हैं। आरोग्य मेले का आयोजन बेहतर ढंग से किया जाये। कहा कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय मित्रसेनपुर को उच्चीकरण किया गया हैं, जिससे क्षेत्रवासी लाभान्वित होगें।
मंत्री जी ने कहा कि जनता हमें आशा भरी नजरों से देख रही हैं, हम लोग कैसे जनता के लिये बेहतर कार्य कर सकते हैं, इस पर रणनीत बनाकर कार्य किया जाये। उन्होनें कहा कि बैठक में उपलब्ध्यिं और कमियों को दिखाने का अवसर होता हैं। सभी विशयों पर ध्यान देकर कार्य किया जाये। हम लोग बेहतर कार्य करेगें, तभी विकसित भारत देश होगा।
     बैठक में तिर्वा विधायक श्री कैलाश राजपूत, छिबरामऊ विधायक श्रीमती अर्चना पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रिया शाक्य, जिलाधिकारी श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री रामकृपाल चौधरी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री देवेन्द्र सिंह, पार्टी जिलाध्यक्ष श्री वीर सिंह भदौरिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 स्वदेश गुप्ता, उपजिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार गौतम, उपायुक्त एनआरएलएम श्री राजकुमार लोधी, उपनिदेशक कृषि श्री संतोष कुमार, जिला कृषि अधिकारी श्री संतलाल गुप्ता आदि संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts:

‘शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में पहुंचे : मुख्यमंत्री
"डीएम खीरी की पाठशाला" से बेटियों के उज्जवल भविष्य को लगेंगे चार चांद
डीएम-एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण, हर स्तर पर रहा प्रशासन मुस्तैद
शिक्षा या व्यापार? प्राइवेट स्कूलों में बढ़ता काले धन का खेल और गिरता शिक्षा स्तर
राज्यपाल को 37 वां वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया- लोकायुक्त ने की राज्यपाल से मुलाकात
कोई न्यायालय सबऑर्डिनेट नहीं, प्रचलित शब्दों में बदलाव ज़रूरी:उपराष्ट्रपति
अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आधार अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न
Spread the love with Thanks..........