राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् पर प्रकाशित कैलेंडर भेंट किया

एनएच डेस्क, जयपुर।
जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की।
श्री देवनानी ने राज्यपाल श्री बागडे को विधानसभा सचिवालय द्वारा राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर प्रकाशित वर्ष 2026 का विशेष कैलेंडर भेंट किया। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने इस दौरान बताया कि इस कैलेंडर में राष्ट्रगीत के इतिहास और रचनाकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय से जुड़ी जानकारी और चित्र शामिल किए गए हैं।
श्री देवनानी ने राज्यपाल को अपनी पुस्तक ‘सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि‘ भी भेंट की। राज्यपाल ने पुस्तक की बधाई देते हुए वन्दे मातरम् गीत के आलोक में विधानसभा अध्यक्ष की पहल पर प्रकाशित वन्दे मातरम् कैलेंडर और विषय सामग्री की भी सराहना की।

Related posts:

Spread the love with Thanks..........