एनएच डेस्क, लखनऊ।
भारत की प्रथम महिला शिक्षिका फातिमा शेख के जयंती के पावन अवसर पर आज दिनांक 9 जनवरी 2026 को जिला मुख्यालय बाराबंकी विजय उद्यान पार्क में सम्मानित अधिवक्ताओं ने एकत्रित होकर शेख फातिमा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले व शिक्षा की ज्योति जलाने वाले ज्योतिबा राव फुले का साथ निभाकर महिलाओं को शिक्षित करने समाज को अंधविश्वास से बाहर करने और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में किए गए कार्यों को स्मरण किया गया, शेख फातिमा की जयंती पर एक दूसरे को बधाई दी गई ।
किसानों के मसीहा सर छट्टू राम की पुण्यतिथि पर उनको भी नमन किया गया इस मौके पर एडवोकेट आर पी गौतम एडवोकेट ,सुरेश चंद्र गौतम एडवोकेट, आनंद प्रकाश गौतम एडवोकेट, शिवबरन सिंह एडवोकेट, कमलेश कुमार एडवोकेट, राजीव कुमार एडवोकेट, मंसाराम चौधरी एडवोकेट, कृष्णवीर यादव एडवोकेट, नरेंद्र कुमार एडवोकेट, कृष्ण गोपाल एडवोकेट, आरबी वर्मा एडवोकेट ,अमर सिंह एडवोकेट, निरोती लाल एडवोकेट, मनोज चौधरी एडवोकेट, लीगल सेल जिला अध्यक्ष संजय कुमार, जिला महासचिव हंसराज चौधरी ,जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल कानतेश रावत नीरज रावत आदि सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे।
