कन्नौज।
जिलाधिकारी ने कहा कि दिसम्बर माह में ₹11623.26 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष ₹11438.67 लाख की प्राप्ति हुई है, जो 98.41 प्रतिशत है। वाणिज्य कर विभाग ने 797.51 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष 341.04 लाख (42.76%), स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग ने 957 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष 858.05 लाख (89.66%), आबकारी विभाग ने 4054 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष 78.89 प्रतिशत, परिवहन विभाग ने 537.41 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष 69.78 प्रतिशत, विद्युत देयों में 3608 लाख के सापेक्ष 143.32 प्रतिशत, वानिकी विभाग ने 18.67 प्रतिशत तथा खनन विभाग ने 65.38 प्रतिशत की प्राप्ति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति निर्धारित लक्ष्य के अनुसार होनी चाहिए ,अन्यथा संबंधित की जिम्मेदारी तय की जायेगी।
इस मौके पर 5 वर्ष लंबित राजस्व वादों की समीक्षा में पाया कि कन्नौज 48, छिबरामऊ 13, तिर्वा 16 में मुकदमें लंबित हैं, जिस पर उन्होनें निर्देश दिये कि 5 वर्ष से अधिक वादों का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता से किया जाये। उन्होनें धारा-24 की समीक्षा में कन्नौज 120 तथा छिबरामऊ 55 और तिर्वा 83 व धारा-34 के 5 वर्ष से लंबित मुकदमें क्रमशः कन्नौज 12, छिबरामऊ 9, तिर्वा 9 पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये।
श्री अग्निहोत्री ने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये के सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधित कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। जनता की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाये। उन्होनें निर्देश दिये कि समस्त रैन बसेरा केन्द्र पर एक-एक कर्मचारी को नियुक्त किया जाये तथा मेहदीघाट सहित अन्य स्थलों पर अलाव जलते रहने चाहिए। उन्होनें मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित कर ले कि जनपद में समस्त गोशालाओं में अलाव जलवायें, तथा गोवंशो को ठंड से बचाव हेतु व्यापक इंतजाम किये जाये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री देवेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री विजय कुमार मिश्र, उपजिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार गौतम आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे
Related posts:
एम.पी. ट्रांसको ने वर्ष 2025 में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धियां : ऊर्जा मंत्री
जिला ग्रामोद्योग विभाग करेगा एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम
अंडा उत्पादन केंद्र में लगी आग से लाखों की संपत्ति जल कर खाक
सरकार मजबूत औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धः हर्षवर्धन चौहान
व्यापारी कल्याण योजनाओं पर हुआ सार्थक विमर्श
ग्वालियर व्यापार मेला: वाहन खरीद पर 50% आरटीओ छूट की मांग तेज
एनएमडीसी स्टील लिमिटेड ने नवंबर 2025 में रिकॉर्ड तोड़ परिचालन प्रदर्शन किया
एलजी इंडिया के आईपीओ की तारीख का खुलासा