जिला ग्रामोद्योग विभाग करेगा एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम

सीतापुर दिनांक 07 जनवरी 2026

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि दिनांक-08.01.2026 को जिला ग्रामोद्योग कार्यालय जनपद-सीतापुर द्वारा विकास खण्ड मुख्यालय खैराबाद, तहसील-सीतापुर में विपणन विकास सहायता कार्यक्रम (एस0सी0एस0पी0) के अन्तर्गत बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेबी अभिषेक गुप्ता, सम्बन्धित ग्राम प्रधान एवं बैंक शाखा प्रबन्धक खैराबाद उपस्थित होकर अपने स्तर से सरकारी योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों को प्रदान करेंगे।

कार्यालय की ओर से उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पी0एम0ई0जी0पी0) एवं मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना (एम0एम0जी0आर0वाई), मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (एम0वाई0यू0वी0ए0) एवं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना (एम0एम0के0आर0वाई) के बारे में विधिवत जानकारी दी जायेगी, उक्त से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने हेतु आप सादर आमंत्रित हैं।

Related posts:

अंडा उत्पादन केंद्र में लगी आग से लाखों की संपत्ति जल कर खाक
एम.पी. ट्रांसको ने वर्ष 2025 में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धियां : ऊर्जा मंत्री
व्यापारी कल्याण योजनाओं पर हुआ सार्थक विमर्श
डाक विभाग वित्‍तीय समावेशन, डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था, ई-कामर्स के प्रोत्साहन के लिए कर रहा पहल : कृष्ण ...
जीएसटी माफी योजना और नए प्रावधानों पर चेम्बर भवन में कार्यशाला आयोजित
सरकार मजबूत औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धः हर्षवर्धन चौहान
मंत्रि-परिषद ने सार्वजनिक निजी भागीदारी से हैलीकॉप्टर सेवा संचालन की दी स्वीकृति
बकाया बिल वसूली के लिए संविधान में संशोधन की जरूरत : घनश्याम
Spread the love with Thanks..........