मुजफ्फरपुर: सरैया प्रखंड अंतर्गत बहिलवारा रुपनाथ दक्षिणी पंचायत के बेलवर चौधरी टोला स्थित एक अंडा उत्पादन केंद्र में शनिवार की देर रात्रि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
आग लगने से हजारों अंडे सहित अन्य सामान के जलने से लाखों की सम्पति जलकर नष्ट हो गई। जिसके संदर्भ में फॉर्म संरक्षक मुकेश राय ने बताया कि बेलवर चौधरी टोला स्थित 15000 क्षमता वाले अंडा उत्पादन केंद्र में शनिवार की रात्रि 12.27 बजे अंडा गोदाम में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे गोदाम में रखे लगभग 12600 अंडे (60 पेटी) के साथ अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद फार्म के मुर्गीयों के आवाज से कर्मी क़ो घटना की जानकारी मिली। गोडाउन पर कार्यरत कर्मी द्वारा सुचना मिलने पर पहुँचने के बाद काफ़ी प्रयास से आग पर काबू पाया गया। सारी घटना गोडाउन में लगे सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई। संचालक ने बताया कि शार्ट सर्किट से लगी आग से लगभग 3 लाख की सम्पति जलकर नष्ट हो गई है।