एनएच डेस्क, भोपाल।
दमोह। बुंदेलखंड फ़िल्म फ़ेस्टिवल के अवसर पर 10 जनवरी को राधिका पैलेस, दमोह में लेखक सत्येंद्र तुलाराम साहू द्वारा लिखित पुस्तक ‘ने करो 10’ का भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुंबई से आए प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता मुकेश तिवारी और रघुवीर यादव के साथ प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने पुस्तक का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, रामगोपाल जी, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, अभिषेक दीपू भार्गव, सिद्धार्थ मलैया और लकी पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जबकि मंच संचालन राजीव अयाची ने किया।
लेखक सत्येंद्र तुलाराम साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि उनकी पुस्तक श्रृंखला का उद्देश्य समाज को नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि ‘ने करो’ के प्रथम संस्करण से लेकर दसवें संस्करण तक पाठकों का अपार स्नेह मिला है, जिसने उन्हें आगे लिखने की प्रेरणा दी।
उन्होंने जानकारी दी कि ‘ने करो 1 से ने करो 10’ तक के सभी संस्करण प्लेस्टोर, गूगल बुक्स, अमेज़न, फ्लिपकार्ट और कोबो जैसे डिजिटल व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। ‘ने करो 10’ को पाठक अमेज़न पर भी प्राप्त कर सकते हैं।
लेखक ने यह भी कहा कि बिखरे हुए विचारों, उक्तियों और सूक्तियों को एक सूत्र में पिरोकर लिखी गई इस श्रृंखला की सफलता के बाद वे शीघ्र ही ‘ने करो 11’ (ग्यारहवां संस्करण) लिखकर प्रकाशित करने का प्रयास करेंगे।