जागरूक युवा ही सशक्त लोकतंत्र की नींव — मंत्री कुशवाह ने एनएसएस शिविर में किया आह्वान

ग्वालियर, 10 जनवरी 2025।
सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की सक्रिय सहभागिता जरूरी है। उन्होंने युवाओं से मतदाता पंजीयन और जागरूकता अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

मंत्री ने कहा कि जागरूक युवा ही सशक्त लोकतंत्र की असली नींव होते हैं। उन्होंने स्वयं नव मतदाता जागरूकता अभियान में भाग लिया और विद्यार्थियों को मतदाता पंजीयन के लिए प्रेरित किया। साथ ही एनएसएस स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों को समाज सेवा और लोकतांत्रिक सहभागिता में उनके योगदान के लिए प्रमाण पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम में सूचना आयुक्त डॉ. उमाशंकर पचौरी, एसडीएम एवं ईआरओ श्री नरेंद्र बाबू यादव, माधव महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिवकुमार शर्मा, मध्य भारत शिक्षा संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र बंदिल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts:

एआरटीओ कार्यालय पर जागरुकता कार्यशालाका आयोजन
वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा हेतु चेंबर ऑफ कॉमर्स का अनूठा प्रयास
सांसद तनुज पूनिया की अध्यक्षता में आहूत हुई जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति(दिशा) की बैठक
जनपद न्यायाधीश ने पुलिस विभाग की मोटरसाइकिल जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
मेधावी विद्यार्थियों को मिली पुरस्कार स्वरूप स्कूटी, भविष्य की दिशा को और बेहतर बनाने की प्रेरणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन “समृद्ध किसान–समृद्ध प्रदेश...
ग्वालियर में 'काव्यशाला' कवि सम्मेलन, साहित्यिक समागम का आकर्षण
ग्वालियर में जल संरक्षण को नई दिशा: पुराने कुओं का होगा पुनर्भरण, हर पंचायत में 4 कुएं रीचार्ज होंगे
Spread the love with Thanks..........