ग्रांट वन खंड १ का औचक निरीक्षण

एनएच डेस्क, लखनऊ।

सीतापुर वन प्रभाग की मिश्रिख रेंज अंतर्गत बिकासुर ग्रांट वन खंड १ का औचक निरीक्षण  वन मंत्री डॉ। अरुण कुमार जी द्वारा किया । वृक्षारोपण की स्थिति सही पायी गई डीएफओ से मंत्री जी द्वारा धारा ४ और धारा ६ के अंतर्गत लंबित प्रकरणों के संबंध मे जानकारी ली गई ।

FSO आगरा के अंतर्गत सीतापुर रहने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए निर्देशित किया की तत्काल प्रयास कर स्थानीय या निकटस्थ राजस्व अधिकारी को एफएसओ नियुक्त कराना सुनिश्चित करें जिससे धारा २० की कार्यवाही कर वृक्षारोपण हेतु अधिक से अधिक भूमि उपलब्ध हो ।

उक्त स्थल की रोपवानी पंजिका का भी अवलोकन किया । निरीक्षण कर्ता अधिकारी के रोपवानी पंजिका पर हस्ताक्षर नहीं पाये गए जिस पर डीएफओ को निर्देशित किया कि जाँच कर अवगत करायें कि किस अधिकारी ने उनसे पूर्व उक्त स्थल का निरीक्षण किया है और क्या रिपोर्ट दी ।

Spread the love with Thanks..........