एजीओबी से विक्की फैक्ट्री तक व्हाइट टॉपिंग कार्य का सांसद भारत सिंह कुशवाह ने किया औचक निरीक्षण

सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने एजीओबी से विक्की फैक्ट्री तक चल रहे व्हाइट टॉपिंग कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की और विभागीय अधिकारियों से कार्य की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस मार्ग पर व्हाइट टॉपिंग के साथ-साथ डिवाइडर निर्माण, हार्ड शोल्डर, नाली निर्माण एवं रोड मार्किंग का कार्य भी किया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित होगी।

सांसद ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को लंबे समय तक सुगम और सुरक्षित सड़क सुविधा मिल सके।

Related posts:

खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 08 जनवरी से 28 जनवरी 2026 के मध्य कराया जाएगा
संविधान दिवस पर ग्वालियर में सामूहिक उद्देशिका वाचन और श्रद्धांजलि
बावड़ियों की सफाई से जल संरक्षण का संदेश: जल विहार पहुंचीं कलेक्टर रुचिका चौहान, किया श्रमदान
सत्येंद्र साहू भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत
फार्मेसी काउंसिल का सख्त रुख: बिना पंजीकृत फार्मासिस्ट के मेडिकल स्टोर चलाने पर अब तीन महीने की जेल ...
17 जनवरी को 25 केंद्रों पर होगी टीजीटी परीक्षा, 10,080 अभ्यर्थी होंगे शामिल
राष्ट्रपति से सम्मान पाकर जनपद लौटी पूजा पाल बनीं युवाओं की प्रेरणा
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के आपत्तिजनक बयान पर बवाल, सांसद भारत सिंह कुशवाह ने एफआईआर की मांग क...
Spread the love with Thanks..........