दतिया।
शहर के गल्ला मंडी के पीछे स्थित चित्रगुप्त धाम में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले 111 बामासिक शिव अभिषेक एवं चित्रगुप्त पूजा-पाठ का आयोजन रविवार को श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे शिवम खरे (गौड बाबा कॉलोनी, रतन रॉयल होटल के पास, दतिया) द्वारा विधिवत शिव अभिषेक के साथ किया गया।
दोपहर 12 बजे आरती एवं हवन का आयोजन हुआ, जिसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में शिव अभिषेक समिति से जुड़े लगभग 140 कायस्थजन सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की समग्र व्यवस्था एवं संचालन की जिम्मेदारी डॉ. राकेश खरे द्वारा निभाई गई।
इस अवसर पर चित्रगुप्त सभा अध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव, विजय कुमार श्रीवास्तव, रवि भूषण खरे, अरुण कुमार श्रीवास्तव, जयप्रकाश श्रीवास्तव, अरविंद सक्सेना, जितेंद्र श्रीवास्तव, नीरज, नरेश खरे, एडवोकेट के.एन. श्रीवास्तव, रामप्रकाश श्रीवास्तव, योगेश सक्सेना, जगमोहन सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष के.पी. श्रीवास्तव, पत्रकार अशोक श्रीवास्तव, पंकज खरे, अरविंद श्रीवास्तव, उदयभान श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में चित्रांश महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना पुजारी जगमोहन द्वारा विधिवत संपन्न कराई गई।