झारखंड में बड़ा बच्चा चोरी गैंग का खुलासा,12 बच्चे रेस्क्यू,13 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड में बड़ा बच्चा चोरी गैंग का खुलासा: भीख, पॉकेटमारी और देह व्यापार तक जुड़ी कड़ी, राज्यभर तक फैला बच्चा चोर गिरोह बेनकाब, 12 बच्चे रेस्क्यू, 13 आरोपी गिरफ्तार

एनएच डेस्क, रांची। (Hozaifa)

रांची। बच्चा चोरी गैंग का झारखंड में बड़ा खुलासा हुआ है। रांची के धुर्वा इलाके से अंश और अंशिका अपहरण कांड की जांच के दौरान रांची पुलिस ने बच्चा चोर गैंग की बड़ी कड़ी को तोड़ने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस ने राज्यभर में सक्रिय एक संगठित बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 12 अपहृत बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है और गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का नेटवर्क कई जिलों और संभावित रूप से अन्य राज्यों तक फैला हुआ था।
पुलिस ने न केवल गिरोह का पर्दाफाश किया, बल्कि राज्य के अलग-अलग जिलों से चोरी किए गए 12 बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू भी किया है। इस खुलासे के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है।रेस्क्यू किए गए बच्चे बोकारो, धनबाद, चाईबासा और रांची समेत अन्य इलाकों से चोरी किए गए थे। यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और बच्चों की चोरी कर उन्हें अलग-अलग आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल करता था।

अब तक की जांच में सामने आया है कि चोरी किए गए बच्चों से भीख मंगवाई जाती थी, पॉकेटमारी कराई जाती थी और उनसे अन्य अवैध काम भी कराए जाते थे।इस बच्चा चोर गिरोह के अब तक 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा करीब दो दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान और भी बड़े खुलासे हो सकते

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में यह भी सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क सिर्फ रांची तक सीमित नहीं था, बल्कि यह राज्य के कई जिलों और संभवतः अन्य राज्यों तक फैला हुआ था।रांची पुलिस ने बताया कि धुर्वा से अंश और अंशिका के लापता होने के बाद जिले और राज्य स्तर पर बड़े पैमाने पर सर्च और इंटेलिजेंस अभियान चलाया गया था।

Spread the love with Thanks..........