बुद्ध विहार के विकास के लिए सीएम को पत्र, पांच प्रस्ताव पास किए गए

एनएच डेस्क, लखनऊ।

(वेद प्रकाश)

अमेठी। रविवार को सिरमौर बुद्ध विहार सोइया में आयोजित बौद्ध सम्मेलन में बुद्ध विहार के विकास के लिए पांच बिंदु का एक प्रस्ताव पास करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया है। सम्मेलन के दौरान पालि भाषा को जूनियर हाईस्कूल की कक्षाओं के पाठ्यक्रम में शामिल करने और महाबोधि विहार बोधगया के पुराने प्रबंधन एक्ट को रद्द करते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार से बौद्धों को सौंपने की मांग भी की गई है।

आयोजन समिति के संयोजक बेचू बौद्ध और सदस्यों की ओर से बौद्धाचार्य राम प्रताप ने सम्मेलन में प्रस्ताव को पढ़ा, जिसे सम्मेलन ने ध्वनिमत से पारित किया।इस अवसर पर भंते प्रज्ञा मित्र,भंते शील रत्न,भंते धम्म ज्योति भंते धम्म मित्र,भंते बुद्ध वंश भंते शील वंश ,,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव भारती, संगठन सचिव संजय कुमार, प्रचार सचिव डा नन्हे लाल,राम चन्द्र बौद्ध,राम चन्द्र सरस , श्याम लाल, त्रिभुवन दत्त,मोती लाल, श्याम कुमार,राम किशोर रसीला, नागेश्वर बौद्ध, बाबू लाल, पलटूराम,राम समुझ चौधरी ,बौद्धाचार्य वैरागी राम भारती,राम सागर बौद्ध, भीमसेन बौद्ध सुनील कुमार मास्टर, रामप्रसाद, रामदेव, राम लाल, ग्राम प्रधान अर्चना यादव के प्रतिनिधि , वासुदेव मौर्य एडवोकेट,रामदीन, रामकली, जगदीश प्रसाद बौद्ध, फूलचंद बौद्ध,राम मिलन शर्मा,लालबहादुर बौद्ध,हरी लाल बौद्ध, श्याम लाल,शिवचरन,‌विकास आनंद, राहुल मौर्य, अमृत लाल, इन्द्र पाल यादव, राजेश कोरी, राम गोविंद कोटेदार,जिया लाल बौद्ध, राधेश्याम मास्टर,दीपा बौद्ध, शिवकुमारी, मंजीत कुमार,सरिता बौद्ध, जगरानी,चमेला, काजल , दयाराम, राजेश कुमार , बबलू मौर्य आदि मौजूद रहे।

 

सम्मेलन में पारित प्रस्ताव – एक नजर

1-सिरमौर बुद्ध विहार तक सम्पर्क मार्ग को लोक निर्माण विभाग की धर्मार्थ योजना में शामिल करते हुए निर्माण कराया जाय।
2-पालि भाषा को जूनियर हाईस्कूल की कक्षाओं के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाय
3-डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स ज
एंड सोसायटीज गलत तरीके से कराए गए नवीनीकरण को रद्द कर अपना प्रतिनिधि भेजकर चुनाव के जरिए प्रबंध समिति का गठन कराएं
4-सिरमौर बुद्ध विहार को पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल किया जाय।

Related posts:

Spread the love with Thanks..........