संविधान दिवस पर अंबेडकर उद्यान में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

ग्वालियर: संविधान दिवस के अवसर पर ग्वालियर महानगर में अंबेडकर उद्यान में एक विशेष श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने संविधान की प्रतियां पढ़कर बाबा साहब को नमन किया और उनके योगदान को याद किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री हरिश्मेवा फरोस, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री धर्मेंद्र आर्य, ग्वालियर जिला खटीक समाज के अध्यक्ष श्री सतीश खटीक, वार्ड क्रमांक 36 की पार्षद कुमारी भावना कनौजिया, पार्षद महेंद्र आर्य, भाजपा नेत्री ममता जाटव आर्य, भाजपा नेता तुलसीराम नरवरिया जाटव, ओमप्रकाश धनोल, भीकम खटीक, राकेश खटीक, भारत शाक्य, और राकेश छिल्वार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

समारोह में बड़ी संख्या में समाजसेवियों और स्कूली बच्चों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया। अंबेडकर उद्यान में संविधान की मूल भावना और बाबा साहब के योगदान को स्मरण करते हुए सभी ने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Spread the love with Thanks..........