30 जनवरी को संविदा कर्मचारियों का महा-सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल।
भारतीय मजदूर संघ के संरक्षण में मध्यप्रदेश संविदा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर प्रदेशभर के विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का राज्य स्तरीय सम्मेलन 30 जनवरी को न्यू दशहरा मैदान, टीटी नगर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

संविदा कर्मचारियों को इस सम्मेलन से बड़ी उम्मीदें हैं। कर्मचारियों का मानना है कि मुख्यमंत्री मंच से संविदा कर्मियों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं।

सोशल ऑडिट कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चौहान ने बताया कि संविदा कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों के निराकरण को लेकर भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में संविदा संयुक्त संघर्ष मंच लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में यह विशाल सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से हजारों संविदा कर्मचारियों के पहुंचने की संभावना है।

Advertisements
Ad 3

सम्मेलन में मुख्यमंत्री के अभिनंदन के पश्चात भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर के नेतृत्व में संविदा कर्मचारियों का मांगपत्र मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा।

सुनील चौहान ने प्रदेश के सभी संविदा कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है।

Advertisements
Ad 1
Spread the love with Thanks..........