सम्मान, सेवा और समर्पण का अभिनंदन — ग्वालियर पुलिस के 11 जांबाज़ों को गरिमामय विदाई

ग्वालियर | 31 दिसंबर 2025
वर्दी में बिताए गए वर्षों की निष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प को आज ग्वालियर पुलिस ने सम्मानपूर्वक नमन किया। पुलिस कंट्रोल रूम के सभागार में आयोजित भव्य विदाई समारोह में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 11 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भा.पु.से.) ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं तुलसी का पौधा भेंट कर उनके योगदान को स्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और विश्वास की जिम्मेदारी होती है, जिसे इन अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा से निभाया है।

इस अवसर पर प्रशिक्षु आईपीएस श्री मनोज कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर, डीएसपी मुख्यालय श्री रोबिन जैन, रक्षित निरीक्षक श्री रणजीत सिंह, सूबेदार श्री अनुपम भदौरिया सहित पुलिस विभाग का कार्यालयीन स्टाफ, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से उनके सेवाकाल के अनुभव साझा किए तथा सेवानिवृत्ति के उपरांत सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहने की प्रेरणा दी, ताकि सक्रिय जीवनशैली बनी रहे।

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी:

• उप निरीक्षक जीत बहादुर सिंह
• उप निरीक्षक महेश सिंह यादव
• सहायक उप निरीक्षक अशोक सिंह तोमर
• सहायक उप निरीक्षक ब्रहम किशोर दीक्षित
• सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह
• सहायक उप निरीक्षक उमेश दत्त गौतम
• सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह
• प्रधान आरक्षक सलीम खान
• प्रधान आरक्षक सर्वेश
• प्रधान आरक्षक सुरेश शर्मा
• प्रधान आरक्षक धीर सिंह राजपूत

कार्यक्रम के समापन पर एसएसपी ग्वालियर ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के स्वस्थ, सम्मानित और सक्रिय भविष्य की कामना करते हुए उनके सेवाभाव को ग्वालियर पुलिस की प्रेरणास्रोत विरासत बताया।

Spread the love with Thanks..........