-NH Desk Rajesthan
श्रीगंगानगर, 9 दिसंबर। सैनिक कल्याण राजस्थान, जयपुर के पत्र के अनुसार अग्निपथ योजना के अन्तर्गत भर्ती रेलियों का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिले के विभिन्न विभागों से सहयोग अपेक्षित रहेगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर सतर्कता श्रीमती रीना ने जिले के विभिन्न 15 विभागों के अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर अग्निपथ योजना के तहत भर्ती रेलियों के आयोजन में सहयोग करने को कहा है। अग्निपथ योजना भारत सरकार की एक परिवर्तनकारी पहल है, जिसका उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों की कार्य कुशलता को बढ़ाना है तथा देश के युवाओं को राष्ट्र सेवा का अवसर प्रदान करना है। भारतीय सेना आने वाले समय में इस योजना के अन्तर्गत प्रतिवर्ष लगभग 1 लाख युवाओं की भर्ती करने की अपेक्षा रखती है।
इस योजना को प्रभावी ढंग से प्रभावी करने के लिए देश भर में भर्ती रेलियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय आवश्यक है। प्रत्येक भर्ती रेली जो सेना भर्ती संगठन एआरओ द्वारा आयोजित की जाती है, में लगभग 4 से 10000 उम्मीदवार सम्मिलित होते है।
Related posts:
व्यापार मेले में विधिक जागरूकता: सैलानियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी
"EPFO: आज ही UAN एक्टिवेट करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान"
प्रदेश में ठंड और कोहरे का असर जारी, ग्वालियर‑चम्बल में सुबह से घना कोहरा
सत्येंद्र साहू भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत
मिशन शक्ति केंद्र द्वारा गुमसुदा किशोर बरामद
"विधायक साबित करें कि कांग्रेस अर्बन नक्सलवादी कैसे" – भूषण कांति
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन “समृद्ध किसान–समृद्ध प्रदेश...
जयपुर में भव्य रूप से मनाई गई महाराज अजमीढ़ जयंती — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया शुभारंभ