कंपोजिट विद्यालय में फांसी के फंदे पर झूली शिक्षिका

 

गोविन्द वर्मा

बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित कंपोजिट विद्यालय उधवापुर में विद्यालय की 40 वर्षीय शिक्षिका का शव प्रधानाध्यापक कक्ष में फांसी के फंदे से लटका मिला। यह हृदयविदारक घटना न सिर्फ स्कूल परिसर बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था को झकझोर देने वाली है। मृतका की पहचान उमा वर्मा उर्फ माला के रूप में हुई है, जो इसी विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं।

मृतका शहर के जलालपुर मोहल्ले की निवासी थी उनके पति ऋषि सिद्धौर ब्लॉक में शिक्षक हैं तथा उनके दो बच्चे हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह उमा रोज की तरह विद्यालय पहुंचीं थी। सहकर्मियों के अनुसार वह कुछ परेशान नजर आ रही थीं।

कुछ समय बाद वह प्रधानाध्यापक कक्ष में गईं और काफी देर तक बाहर नहीं निकलीं। दरवाजा खोलने पर उनका शव फंदे से लटका मिला।सूचना पर सतरिख थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

एक शिक्षिका की विद्यालय परिसर में इस तरह मौत होना शिक्षा तंत्र की कार्यशैली, मानसिक दबाव और कार्य वातावरण पर गंभीर सवालिया निशान है।

Related posts:

थाना बहोड़ापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन शातिर वाहन चोर और दो खरीदार गिरफ्तार, 13 चोरी के वाहन बरामद
CGST ने 7.85 करोड़ रुपये की जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया; CA गिरफ्तार
महरौली इलाके में मुठभेड़ के बाद चार बदमाश गिरफ्तार
मुंबई हवाई अड्डे पर 3496 ग्राम कोकीन के साथ एक संदिग्ध गिरफ्तार
साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए राजस्थान पुलिस ने दी ई-स्कैन बोट रिमूवल ऐप उपयोग करने की सलाह
जीजा ने साली को जबरन पिलाई शराब, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप
एटीएम कार्ड की हेराफेरी करने वाले गिरोह के सदस्य गिरफ्तार
थाना बहोड़ापुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: जानलेवा फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों की 24 घंटे में गिर...
Spread the love with Thanks..........