बाराबंकी। परमिट शर्तो का उल्लंघन करने वाले वाहनो के खिलाफ परिवहन एंव यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग आपरेशन चलाया। इस दौरान परमिट एंव अन्य आवश्यक दस्तावेजों के बिना अनाधिकृत रूप से संचालन करने वाले ऑटो के खिलाफ कार्यवाही कर वाहनों को जब्त तथा जुर्माना भी लगाया गया। आज फतेहपुर-देवा मार्ग पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन अंकिता शुक्ला, यात्री मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी व यातायात प्रभारी रामयतन यादव की संयुक्त टीम ने अनाधिकृत संचालन करते हुये मिलने पर 5 ऑटो को थानो मे निरुद्ध किया। तथा अन्य अभियोगो मे 10 वाहनो के चालान किये।
