एनएच डेस्क, बाराबंकी।
श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा दिये गये आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में जघन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैज्ञानिक विधि से साक्ष्य संकलन एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए “Operation Conviction” कार्य योजना के तहत मॉनीटरिंग सेल में नियुक्त अधि0/कर्म0गण/पैरोकार द्वारा मा0 न्यायालय में प्रभावी पैरवी व साक्ष्य हेतु महत्वपूर्ण गवाहों को प्रस्तुत कराकर न्यूनतम समय में अधिकतम सजा दिलाये जाने की कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना सफदरगंज पर खाद्य पदार्थ की कालाबाजारी के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 516/2004 धारा 3/7 ई0सी0एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त दीपू जायसवाल पुत्र ईश्वरीदीन जायसवाल निवासी सैदनपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को उपरोक्त धाराओं मा0 न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट-17 जनपद बाराबंकी द्वारा दोषसिद्ध करते हुए 05 वर्ष का साधारण कारावास व 2000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। उक्त कार्यवाही से जनता में न्याय के प्रति विश्वास बढा तथा पुलिस पैरवी के इस प्रयास की जनता द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गयी। उपरोक्त अभियोग श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे महिला सम्बन्धी/अन्य अपराध के तहत चिन्हित अभियोग है ।
संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 07.12.2004 को थाना सफदरगंज पर पूर्ति निरीक्षक श्री अमित कांत श्रीवास्तव जनपद बाराबंकी द्वारा अभियुक्त दीपू जायसवाल पुत्र ईश्वरीदीन जायसवाल निवाली सैदनपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी के विरूद्ध थाना सफदरगंज में सरकारी वितरण प्रणाली के तहत 400 लीटर अवैध मिट्टी के तेल के गबन करने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी । उक्त सूचना के आधार थाना सफदरगंज पर मु0अ0सं0 516/2004 धारा 3/7 ई0सी0एक्ट पंजीकृत किया गया। तत्कालीन विवेचक उ0नि0 श्री दिनेश सिंह द्वारा साक्ष्य संकलन कर वैज्ञानिक विधि से विवेचना पूर्ण कर अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया ।
पुलिस/अभियोजन टीम-
1-श्री अमरेश विक्रम सिंह विशेष लोक अभियोजक ई0सी0 एक्ट कोर्ट सं0-17 जनपद बाराबंकी
2-निरीक्षक श्री विनोद कुमार यादव प्रभारी मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
3-उ0नि0 श्री अमर बहादुर सिंह मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
4-म0का0 प्रतिमा द्विवेदी, म0का0 अंशू द्विवेदी मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
5-का0 आदर्श कुमार मिश्रा, का0 नीरज कनौजिया मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
6-म0का0 चेतना सिंह पैरोकार थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी
7-कोर्ट मुहर्रिर हे0का0 अवनीश कुमार पाल कोर्ट सं0-17 जनपद बाराबंकी