जिलाधिकारी ने जिला सूचना कार्यालय एवं प्रेस क्लब का किया निरीक्षण

एनएच डेस्क,लखनऊ।

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को टाउनहॉल स्थित जिला सूचना कार्यालय एवं प्रेस क्लब का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन के बेसमेंट में स्थित पार्किंग व्यवस्था, प्रेस क्लब हॉल, कार्यालय कक्षों तथा अन्य सभी हिस्सों का गहनता से जायजा लिया और व्यवस्थाओं की स्थिति का अवलोकन किया।

निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने प्रेस क्लब की बैक वॉल के रंग-रोगन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा उसे किसी अन्य उपयुक्त रंग से रंगवाने हेतु निर्देशित किया, जिससे परिसर का सौंदर्यीकरण और बेहतर रूप में किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ साफ-सफाई, व्यवस्था और सौंदर्य पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिए कि निर्देशों का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Related posts:

"समाजसेवियों की पहल से विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान, सुखबीर जाखड़ का प्रेरक संदेश"
नेशनल पार्क सेंचुरी के ईकोसेंसिटिव जोन का बेसलाइन सर्वे पूरा, प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जाएगा
गांधी सभागार में मनरेगा, गो आश्रय स्थल, स्वच्छ भारत मिशन, आवास आदि योजनाओं के निर्देश
प्रगतिशील किसान रामगोपाल गुप्ता को 'मिलेनियर फार्मर अवार्ड 2024' से सम्मानित
अखिल भारत हिन्दू महासभा ने भगत सिंह की 118वीं जयंती पर किया माल्यार्पण, युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने क...
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय उत्तर पूर्वी विकास मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य नामित
ग्वालियर व्यापार मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण, मौके पर ही की खाद्य पदार्थों की जांच
“नयी चेतना–हौसलों की उड़ान” में दीदियों ने खुले आसमान को सौंपे अपने सपने
Spread the love with Thanks..........