एनएच डेस्क, लखनऊ।
आज जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी व माननीय विधायक बांगरमऊ श्री कांत कटियार जी की उपस्थिति में विकास खण्ड फतेहपुर चौरासी की ग्राम पंचायत कटघरा में शीतकालीन भ्रमण के अवसर पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत कटघरा के जीरो पावर टी के परिवारों से मौके पर जाकर मुलाकात की । जीरो पावर्टी के इंडिकेटर प्रधानमंत्री आवास शौचालय उज्ज्वला मनरेगा जॉब कार्ड श्रम कार्ड आयुष्मान कार्ड पेंशन मिल रही है या नहीं जानकारी ली आच्छादित हुए हैं या नहीं मौके पर जाकर सत्यापन किया और लाभार्थियों से संवाद किया । कुछ परिवारों के श्रम कार्ड और मनरेगा कार्ड न बने होने पर जिलाधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त और dc मनरेगा को एक सप्ताह तक अभियान चलाकर शत प्रतिशत पात्र परिवारों का मनरेगा और श्रम कार्ड बनाये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिया। ततपश्चात माननीय विधायक जी जिलाधिकारी के द्वारा अन्नपूर्णा भवन का फीता काटकर मंत्रोच्चार और पूजन अर्चन के साथ शिला पट्ट का अनावरण किया गया।
तत्पश्चात संचालित गौशाला का निरीक्षण कर पशुओं के रखरखाव भूसा की उपलब्धता को देखा और पशुओं को भूसा के साथ हरा चारा मिलाकर अवश्य दिए जाने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिया और गौ वंशो को गुड़ और चना खिलाया। इस अवसर पर गौशाला के पास में पड़ी ऊसर भूमि को भूमि संरक्षण अधिकारी के माध्यम से भूमि सुधार कराकर हरा चारा बुआए जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिया । तत्पश्चात ग्राम पंचायत कटघर के पंचायत भवन आरआरसी केंद्र और कस्तूरबा गांधी विद्यालय के संचालन और व्यवस्थाओं को देखा।
चौपाल में पहुंचने पर जिलाधिकारी जी व माननीय विधायक जी ने ने आईसीडीएस विभाग के नवजात शिशुओं को अन्न प्राशन व गर्भवती महिलाओं को पोषण टोटली वितरित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना किया ।
इस अवसर पर आईसीडीएस स्वयं सहायता समूह आयुष्मान पेंशन पेंशन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिशन शक्ति पंचायती राज बेसिक शिक्षा सहित अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की उपस्थिति में ग्रामीण जनो को जानकारी दी गयी और मौके पर ही पंजीकरण किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आईसीडीएस स्वयं सहायता समूह आयुष्मान पेंशन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिशन शक्ति पंचायती राज बेसिक शिक्षा सहित अन्य विभागों के स्टालों में पहुंच कर सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी ली गयी। जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड के लगे कैम्प में जीरो पावर्टी के परिवारों के कार्ड बनाये जाने का सत्यापन किया और 70 वर्ष से अधिक के पात्र व्यक्तियों के प्राथमिकता से गोल्डन कार्ड बनाये जाने के निर्देश दिये।पेंशन योजना के कैम्प का अवलोकन कर जिलाधिकारी ने कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों के सत्यापन पर जोर दिया और निर्देशित किया कि गंभीरता से सत्यापन कर दोनों योजनाओं में लाभ दिया जाए । राष्ट्रीय आजीविका मिशन के उत्पाद का अवलोकन कर जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पाद बैग और लड्डू गोपाल के वस्त्र व आसन की खरीदारी कर उनके द्वारा तैयार उत्पाद की सराहना किया । जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पात्रों को मिलना चाहिए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी व माननीय विधायक ने जरूरत मंद को कंबल और वारिसान को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने
कहा कटघरा विकास शील ग्राम है बेहतर कार्य हुआ है और बेहतर किये जाने के लिए अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। कहा किसी न किसी कारण से जो सरकार की योजनाओं से वंचित हैं उन परिवारों को भी लाभ दिया जायेगा । कहा जो कैम्प लगे हैं उन की जानकारी सभी ग्रामीण लें । जिलाधिकारी ने पी एम सूर्य घर योजना को महत्वपूर्ण बताकर लाभ लिए जाने के लिए प्रेरित किया । जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित समस्याओं को 15 दिन के अंदर हल किये जाने का आश्वासन ग्रामीण वासियों को दिया। माननीय विधायक जी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतराने के लिए काम किया जा रहा है। 70 साल से ऊपर के व्यक्तियों का अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। महिलाओं के बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है उनके खान पान का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। कुपोषण को मिटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सरकार की जो मंशा है उसके अनुसार कार्य किया जा रहा है जनहित के कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। कहा विकास के अनेक कार्य किये जा रहे हैं। स्वामित्व योजना के तहत सभी लोगों को मालिकाना हक मिल रहा है। मूलभूत समस्यायों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जा रहा है सूक्ष्म तरीके से ग्राम की समस्यओं का ध्यान रखा जा रहा है।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी बांगरमऊ परियोजना निदेशक श्री तेजवंत सिंह जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी जिला पूर्ति अधिकारी जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्राम कटेघरा के ग्रामीण वासी मौजूद रहे।