जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आधार अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

एनएच डेस्क, लखनऊ।

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की
अध्यक्षता में जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा डाकघर, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) एवं बैंकों द्वारा आधार कार्ड बनने, अपडेशन एवं केवाईसी आदि के संबंध में जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बैंकों में बन रहे आधार कार्ड की केवाईसी अपडेशन बनने का निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किया जाए। जलालाबाद, पुवायां, जैतीपुर एवं खुदागंज में आधार कार्ड बनाने, अपडेशन एवं केवाईसी के लिए सीएससी कार्यरत हैं।

जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देश दिए कि से सभी ब्लॉकों में 15 दिनों के अंदर आधार कार्ड बनाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन चालू कर दिया जाए इससे लोगों को इधर-उधर दौड़ना ना पड़े अपने पास में ही आधार कार्ड संबंधित से कार्य करा सके। जिलाधिकारी ने 0-5 वर्ष तक बच्चों के आधार कार्ड बनाने वाले सेंटरों को स्कूलों में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की स्कूल बार प्लान तैयार कर आधार कार्ड बनवाना सुनिश्चित कराया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी आधार कार्ड बनाने वाले सेंटरों को शुरू कर दिया जाए जिससे लोगों को आधार कार्ड बनवाने, अपडेट कराने एवं केवाईसी कराने में समस्या न हो।

इस अवसर पर नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सहित और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts:

हर पंचायत में बनेगा तीन मंजिला भवन, एमपी की पंचायतों का बदलेगा भविष्य
कार्यालय में अभिलेखों, पंजिकाओं एवं फाइलों की गहन समीक्षा की
भारतीय सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया
पत्रकार साथियों की कलम की बाउंसर, शब्दों की गुगली और रिपोर्टर्स का रन रेट लोकतंत्र : मुख्यमंत्री
नक्सलियों का पूरी तरह सफाया करना असंभव को संभव करने जैसा : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ लिया चाय का स्वाद,टी-वेंडर को स्वनिधि योजना से जोड़ने के दिए निर्देश
विकसित भारत की परिकल्पना को एमएसएमई करेगा साकार : मंत्री श्री काश्यप
कलेक्ट्रेट परिसर में ब्लैक आउट मॉकड्रिल की तैयारी बैठक सम्पन्न की
Spread the love with Thanks..........