युवा दिवस पर ग्वालियर बनेगा योगमय, दो हजार से अधिक स्कूलों में एक साथ सूर्य नमस्कार

ग्वालियर, 09 जनवरी 2026/
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को ग्वालियर जिला योग और अनुशासन का सामूहिक संदेश देगा। जिले के दो हजार से अधिक शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थानों में एक साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दो लाख से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक और नागरिक सहभागिता करेंगे।

जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिक्षानगर में आयोजित होगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में सामूहिक सूर्य नमस्कार एक साथ, एक संकेत पर कराया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में शारीरिक, मानसिक और नैतिक सुदृढ़ता के साथ योग के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।

युवा दिवस के इस कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री, कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर जाटव, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह घुरैया, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हरिओम चतुर्वेदी, जिला योग प्रभारी श्री दिनेश चाकणकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, विद्यार्थी एवं नागरिक सहभागिता करेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री हरिओम चतुर्वेदी के अनुसार कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम में स्वैच्छिक रूप से भाग ले सकेंगे।

हर विकासखंड में भी होगा आयोजन

जिला योग प्रभारी श्री दिनेश चाकणकर ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ जिले के सभी विकासखंडों में विकासखंड स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार आयोजित किए जाएंगे। भितरवार विकासखंड में उत्कृष्ट विद्यालय, डबरा में ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल, घाटीगांव विकासखंड में बरई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा मुरार ग्रामीण में शासकीय उमावि संदीपनी बेरजा को विकासखंड स्तरीय आयोजन स्थल बनाया गया है।

सीएम का संदेश होगा लाइव प्रसारित

युवा दिवस के अवसर पर प्रातः 9:30 से 10:15 बजे तक आकाशवाणी के माध्यम से राष्ट्रगीत वंदे मातरम्, स्वामी विवेकानंद का रिकॉर्डेड संदेश तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित सभी शिक्षण संस्थाओं में लाइव प्रसारित किया जाएगा।

Related posts:

सांसद तनुज पूनिया की अध्यक्षता में आहूत हुई जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति(दिशा) की बैठक
धार जिले के पीएम मित्र पार्क में होगा 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश
ग्वालियर व्यापार मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण, मौके पर ही की खाद्य पदार्थों की जांच
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय उत्तर पूर्वी विकास मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य नामित
305 छात्र छात्राओं के खाते में छात्रवृति की प्रथम किस्त के रूप में 234150 की छात्रवृत्ति आंतरित
थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे...
ग्रामीण भारत की दिशा बदलने की तैयारी: ‘VB-G RAM G’ से रोजगार की नई राजनीति
मिशन शक्ति केंद्र द्वारा गुमसुदा किशोर बरामद
Spread the love with Thanks..........