डीएम ने किया स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

एनएच डेस्क, लखनऊ।

सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ राजा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।

निरीक्षक के दौरान जिलाधिकारी को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अनिल सचान अनुपस्थित मिलने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। इसके साथ उन्होंने पर्चा काउंटर एवं मरीजो को दी जाने वाली दवाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित से स्टाफ की जानकारी ली एवं एक्सरा कक्ष देखते हुए बंद पाए जाने पर चिकित्सक कंचन भारती का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए।

जिलाधिकारी ने प्रयोगशाला कक्ष एवं टी0बी0 यूनिट कक्ष देखा एवं रजिस्टर का अवलोकन भी किया। जिलाधिकारी ने टी0बी0 मरीजो का डेटा न दिखाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। लेबर रूम पहुंचकर लेबर रूम रजिस्टर का अवलोकन किया। आशा से गांव में लगाई जाने वाली वैक्सीन के बारे में दूरभाष के माध्यम से जानकारी प्राप्त की।

टीकाकरण की जानकारी करते हुए प्रसव रजिस्टर का अवलोकन किया एवं 600 प्रसव में से 150 महिलाओं के प्रसव होने पर बी0सी0पी0एम0 मयंक का 15 दिन का वेतन रोकने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। रेफर रजिस्टर देखा एवं रेफर किए गए मरीजों से वार्ता की। तीन दिन पहले रेफर किए गए मरीज का फीडबैक नर्स कल्पना देवी द्वारा न लिए जाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश संबंधित को दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर किए गए मरीजो का फीडबैक नर्स अवश्य प्राप्त करें यह सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने मरीज के खाने एवं पीने योग्य पानी की जानकारी करते हुए निर्देश दिए कि यदि टंकी का पानी पेयजल के लिए इस्तेमाल किया जा रहा हो तो आर0ओ0 अवश्य लगवाएं।

Spread the love with Thanks..........