समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण ने सुनी शिकायतें

एनएच डेस्क, लखनऊ।

मंत्री जी ने जनता की समस्याओं को बहुत ही गंभीरता के साथ सुनने के उपरांत उनका निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि फरियादी अपनी समस्या के समाधान के उद्देश्य से ही आता है, इसलिए जनता की समस्याओ का समाधान करना हम सबके लिए सर्वाेपरि है। कोई भी फरियादी तहसील दिवस व किसी भी कार्यालय से निराश होकर नहीं जाना चाहिए।

चकरोड/तालाब/पशुचर आदि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे जैसी शिकायत आती है तो संबंधित लेखपाल तत्काल मौका मुआयना कर जांच आख्या दे और सरकारी भूमि को खाली कराया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादी को पारदर्शिता के आधार पर न्याय दिया जाए, जब तक फरियादी द्वारा दी गई शिकायत के समाधान से वह संतुष्ट न हो जाएं तब तक शिकायत का समाधान नहीं माना जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी , ज्वांइट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर  वैशाली, तहसीलदार सदर (आईएएस)  अर्पित कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love with Thanks..........