रोडवेज बस की टक्कर से एक की मौत, 11 घायल

बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण रोडवेज बस ने दो कारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत और 11 लोग घायल हो गए।

आलमबाग डिपो की रोडवेज बस ने ओवरटेक करने के दौरान पहले एक इनोवा कार में टक्कर मारी, फिर सामने से आ रही अर्टिगा कार से जा भिड़ी।

जानकारी के अनुसार, जनपद बहराइच के जरवल थाना क्षेत्र के ग्राम बदाई पुरवा निवासी मकबूल अहमद सुबह दुबई से आए अपने पुत्र इसरार अहमद को लखनऊ एयरपोर्ट से लेकर परिवार के साथ वापस लौट रहे थे। इनोवा कार में उनके साथ पुत्र सुभान अली, पुत्री रजिया, दामाद अब्दुल सलाम और नातिन सफिया सवार थे।

अर्टिगा कार में सवार सिद्धार्थनगर जिले के पथरा बाजार क्षेत्र निवासी मोहम्मद इस्लाम और उनके रिश्तेदार अतीकुर्रहमान लखनऊ एयरपोर्ट जा रहे थे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को उपचार हेतु स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां गोंडा जिले के करनैलगंज थाना क्षेत्र निवासी देवेंद्र तिवारी 38 वर्ष को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस्लाम और अतीकुर्रहमान की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Related posts:

"Operation Conviction" के तहत चिन्हित गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त
जीजा ने साली को जबरन पिलाई शराब, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप
मध्य प्रदेश पुलिस की सक्रियता: ड्रग्स और हथियार तस्करी में बड़ी कार्रवाई
हजीरा पुलिस ने वाहन चोर को पकड़ा, 4 मोटरसाइकिलें बरामद
थाना बहोड़ापुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: जानलेवा फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों की 24 घंटे में गिर...
शुद्ध पेयजल आपूर्ति हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी: मुख्यमंत्री
आंतरी पुलिस ने सुनार लूटकांड के अंतिम आरोपी को दबोचा
राजस्व अधिकारी के खिलाफ मुखिया संघ ने अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Spread the love with Thanks..........