वन रक्षक पर हमला,36 घंटे बाद एफआईआर

NHDesk Madhya Pradesh

दतिया जिले में रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने एक वन रक्षक पर जानलेवा हमला कर दिया। रविवार शाम हिनौतिया में वन रक्षक अंकुर श्रीवास्तव पर रेत माफियाओं ने हमला किया। लेकिन पुलिस ने 36 घंटे बाद एफआईआर दर्ज की।

हरिनारायण यादव,भानु यादव, राजकुमार यादव और वीर सिंह वंशकार पर एफआईआर दर्ज हुई है। एफआईआर में शासकीय कार्य में बाधा और अन्य धाराएं लगाई गई हैं।
इस घटना में वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लेकिन सवाल यह है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में इतनी देरी क्यों की। लोग पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।
वन रक्षक अंकुर श्रीवास्तव का बयान
वन रक्षक अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि वे अपनी ड्यूटी पर थे,तभी रेत माफियाओं ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि वे अपनी जान बचाकर वहां से भागे और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि रेत माफियाओं ने उनकी बर्दी भी फाड़ दी।

पुलिस का बयान
पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

Related posts:

सड़क सुरक्षा के तहत जीईसी चौराहे पर चला जागरूकता अभियान, नियम मानने वालों को गुलाब देकर किया सम्मानि...

नगर निगम के दो वरिष्ठ अधिकारी सेवा निवृत, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

रेलवे की चौथी लाइन पर वन विभाग का 'कड़ा पहरा', पर अपनों की ही नाक के नीचे कटते जंगलों पर 'मौन पहरेदा...

धर्म के नाम पर वाक्-युद्ध पर जगबीर दास के सवाल: ‘सनातन को बाँटती भाषा राष्ट्र के लिए घातक’

सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में गिरावट पर डीएम ने जताई नाराजगी

तमसा केवल एक नदी ही नही, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की सजीव धारा है- मा0 प्रधानमंत्...

नो हेलमेट, नो फ्यूल, संयुक्त जांच द्वारा पेट्रोल पम्पों पर की गयी कार्यवाही

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने शिक्षकों को दी चौथा समयमान वेतनमान की सौगात, 1.5 लाख सरकारी शिक्षक लाभान्वित

Spread the love with Thanks..........