NHDesk Madhya Pradesh
दतिया जिले में रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने एक वन रक्षक पर जानलेवा हमला कर दिया। रविवार शाम हिनौतिया में वन रक्षक अंकुर श्रीवास्तव पर रेत माफियाओं ने हमला किया। लेकिन पुलिस ने 36 घंटे बाद एफआईआर दर्ज की।
हरिनारायण यादव,भानु यादव, राजकुमार यादव और वीर सिंह वंशकार पर एफआईआर दर्ज हुई है। एफआईआर में शासकीय कार्य में बाधा और अन्य धाराएं लगाई गई हैं।
इस घटना में वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लेकिन सवाल यह है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में इतनी देरी क्यों की। लोग पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।
वन रक्षक अंकुर श्रीवास्तव का बयान
वन रक्षक अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि वे अपनी ड्यूटी पर थे,तभी रेत माफियाओं ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि वे अपनी जान बचाकर वहां से भागे और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि रेत माफियाओं ने उनकी बर्दी भी फाड़ दी।
पुलिस का बयान
पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।