आँगनवाड़ी सहायिका एवं कार्यकत्री भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 और 20 दिसम्बर तक बढ़ी

-NH Desk Barabanki

बाराबंकी। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगनबाड़ी सहायिका एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के ऑनलाइन आवेदन पत्र की अंतिम तिथि बढ़कर क्रमशः 15.12.2025 और 20.12.2025 हो गई है।
यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राकेश कुमार मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केन्द्रों पर सहायिकाओं के पदों पर तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के पदों पर विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 05.12.2025 एवं आंगनवाडी कार्यकत्री के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10.12.2025 थी। जिसको की जिलाधिकारी से प्राप्त अनुमोदन के क्रम में आंगनवाड़ी सहायिकाओं के पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15.12.2025 तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20.12.2025 कर दिया गया है।

Spread the love with Thanks..........