जहां अटूट भक्ति हो, वहां स्वयं आते हैं भगवान : प्रिया किशोरी

 

रंजीत सिंह भदौरिया

छतरपुर। सागर रोड स्थित बगौता ग्राम में श्रीराम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में आज रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथावाचक प्रिया किशोरी ने कहा कि सच्ची और अटूट भक्ति के आगे भगवान स्वयं भक्त की रक्षा के लिए आते हैं।

उन्होंने बताया कि रुक्मिणी देवी की दृढ़ आस्था और विश्वास के कारण भगवान श्रीकृष्ण स्वयं द्वारिका से आए और उनका विवाह संपन्न हुआ। यह प्रसंग नारी साहस, आत्मनिर्णय और धर्म की विजय का प्रतीक है। कथा के दौरान संगीतमय भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।

Spread the love with Thanks..........