एनएच डेस्क, भोपाल।
ग्वालियर जिले के किसानों को जैविक खेती की बारीकियां सिखाने के लिए भितरवार विकासखण्ड के पास स्थित कछौआ गांव में कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर में किसानों को बीजामृत, नीमास्त्र, धनजीवामृत आदि बारीकियां एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताई गईं।
उप संचालक कृषि श्री आर.बी.एस जाटव ने बताया कि परंपरागत कृषि विकास योजना पीकेवीवाय योजना के तहत किसानों को जैविक खेती के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को कृषि विकास की योजना की जानकारी दी गई।
साथ ही किसानों को बीजामृत, नीमास्त्र, घनजीवामृत, पंचगव्य बनाने की विधि बताई गईं, जिससे किसान प्राकृतिक एवं कम लागत की खेती के लिए प्रोत्साहित हो सकें। शिविर में सहायक संचालक कृषि विभाग श्री विशाल पाठक एवं सर्विस प्रोवाइडर संस्था के प्रतिनिधि मौजूद थे।
Related posts:
29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रदेश के युवाओं का कार्यक्रम आयोजित
स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा दर्शकों का मन
मनुष्य को खुद भोगना पड़ेगा गलत कर्मो का फल : सुबोध कांत
इत्र एवं अगरबत्ती उद्योग की संभावनाओं पर संगोष्ठी का आयोजन
जिलाधिकारी कीअध्यक्षता मेंजिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
किसान भाई परपरा एवं पाला से आलू को बचाये
लोक निर्माण मंत्री ने किया श्रमदान
विधायक ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन