पुलिस टीम ने 01 मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार

एनएच डेस्क, बाराबंकी।

थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा 01 मादक पदार्थ तस्कर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 09 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा व घटना में प्रयुक्त एक अदद वाहन बरामद-

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 19.01.2026 को थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शिवशंकर चौहान उर्फ कल्लू पुत्र स्व0 सूरजपाल निवासी ग्राम चौहान का पुरवा मजरे पारिगावां थाना मिल एरिया जनपद रायबरेली को बाबा ढाबा के पास, ग्राम कमालाबाद से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 09 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा व घटना में प्रयुक्त एक अदद वाहन (कार) सं0 UP 33 AS 5000 को बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोठी पर मु0अ0सं0 16/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
शिवशंकर चौहान उर्फ कल्लू पुत्र स्व0 सूरजपाल निवासी ग्राम चौहान का पुरवा मजरे पारिगावां थाना मिल एरिया जनपद रायबरेली

बरामदगी
1. 09 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा
2. घटना में प्रयुक्त एक अदद वाहन

पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अमित सिंह भदौरिया कुमार सिंह थाना कोठी जनपद बाराबंकी
2. उ0नि0 श्री संजय कुमार यादव थाना कोठी जनपद बाराबंकी
3. हे0का0 जौहर अली थाना कोठी जनपद बाराबंकी
4. का0 बृजेश कुमार, का योगेन्द्र मौर्या, का0 दिलीप कुमार थाना कोठी जनपद बाराबंकी

Spread the love with Thanks..........