सूचना अधिकारी ने केजीबीवी सूरतगंज का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

 

बाराबंकी, 29 नवंबर। कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, सूरतगंज का शुक्रवार को जिला सूचना अधिकारी श्रीमती आरती वर्मा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अध्ययनरत छात्राओं की उपस्थिति, क्लासरूम, शौचालय, रसोई घर और मीना मंच कक्ष को देखा। उन्होंने वार्डन को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्राओं की रजिस्टर पर प्रतिदिन उपस्थिति अंकित की जाए। जो छात्राएं अनुपस्थित है उनके परिजनों से बात करके उनकी शतप्रतिशत उपस्थिति कैम्पस में सुनिश्चित कराई जाए। परिसर में पर्याप्त साफ सफाई रखी जाए। इसके साथ ही उन्होंने रसोईघर में जाकर बच्चों को प्रतिदिन दिए जाने वाले मेन्यू को देखा और स्टोर रूम में रखे राशन और मसाले इत्यादि की जांच की।निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्लासरूम में जाकर बच्चों से बात की और उन्हें प्रेरित भी किया। इस मौके पर वार्डन कमलेश मौर्या सहित शिक्षिका आशा मिश्रा, निशा मिश्रा, अनामिका सिंह, वंदना भार्गव, अर्चना देवी, अर्चना वर्मा आदि मौजूद रही।

Related posts:

ग्वालियर में गंदे पानी पर सख्ती: निगमायुक्त के कड़े निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
21 साल बाद लौटेगी सरकारी बस सेवा, ‘सुगम परिवहन’ से बदलेगा मध्य प्रदेश का सफर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन “समृद्ध किसान–समृद्ध प्रदेश...
मरीजों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः मुख्यमंत्री
उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना: पांच की मौत, दो घायल
चित्रगुप्त धाम में 111 बामासिक शिव अभिषेक एवं चित्रगुप्त पूजन श्रद्धा से संपन्न
"कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने लक्ष्मणपुर में राजस्व महा अभियान 3.0 की समीक्षा की"
ग्वालियर में 'काव्यशाला' कवि सम्मेलन, साहित्यिक समागम का आकर्षण
Spread the love with Thanks..........