डॉ टीएन सिंह जिला ब्यूरो चीफ NH 24 न्यूज़ मुजफ्फरपुर बिहार
मुजफ्फरपुर: सरैया थाना परिसर में संपन्न हुए शांति समिति की बैठक को थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया ने संबोधित करते हुए कहा कि सरस्वती पूजा में डीजे बजाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। जहां कहीं भी पूजा स्थल पर डीजे बजते हुए दिखे जाएंगे उसे जप्त करते हुए पूजा संचालक पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कहा कि जहां कहीं भी पूजा करना हो सबसे पहले उसका लाइसेंस थाने से प्राप्त करना अनिवार्य है। यह भी बताया कि जिस पूजा समिति को किसी भी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम करना है तो इसके लिए अलग से एसडीएम कार्यालय से परमिशन लेने होंगे।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अलग अलग क्षेत्रों में संचालित होने वाले पूजा स्थल की जानकारी थानाध्यक्ष ने लिया। साथ हीं कहा कि कही भी किसी भी तरह का अप्रिय घटनाओं की सूचना त्वरित दें। पुलिस आपके सहयोग से शांति व्यवस्था बनाए रखेगी। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया ने किया। जहां नगर पंचायत सरैया के अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश कुमार, उपाध्यक्ष दिलीप राय, व्यवसाई संघ सरैया के अध्यक्ष शशिकांत साह, मुखिया पति दीपेंद्र राम, मो हारून, सरपंच मुकेश झा, वार्ड पार्षद मनोज कुमार, वार्ड सदस्य मो अनवर, सैयद मो आरिफ उर्फ टुन्ना जी सहित सैकड़ों की उपस्थिति रही।