77वें गणतन्त्र दिवस (26 जनवरी 2026) समारोह के अवसर पर बाराबंकी पुलिस द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउण्ड में भव्य परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा परेड का अभिवादन स्वीकार किया गया। तत्पश्चात समारोह के मुख्य अतिथि श्री सतीश चन्द्र शर्मा (माननीय राज्यमंत्री) खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ0प्र0 द्वारा ध्वजारोहण कर परेड का मान प्रणाम ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा परेड को शपथ दिलाई गई।
सौरभ श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा परेड कमांडर प्रथम के रुप में भव्य परेड का नेतृत्व किया गया। तथा परेड कमाण्डर द्वितीय उ0नि0स0पु0 श्री शमशुद्दीन अहमद व तृतीय परेड कमाण्डर उ0नि0 स0पु0 श्री अमर सिंह रहे। परेड में कुल 09 टोलियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर मा0 जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी बाराबंकी श्री शशांक त्रिपाठी व जनपद के न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी व जनता के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। परेड का दर्शकगणों द्वारा तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया गया।
मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड कमाण्डर्स, विजेता टोली कमाण्डर एवं सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किया गया एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी आश्रिता श्रीमती रमाकन्ती देवी पत्नी स्व0 श्री राम चन्द्र निवासिनी ग्राम व पोस्ट हरख थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधान परिचालक, रेडियो शाखा श्री प्रेम चन्द्र आनंद को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक, थाना सतरिख पर नियुक्त आरक्षी प्रमोद सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक तथा मु0आ0 चालक कमलेश राम परिवहन शाखा को प्रशंसा चिन्ह (स्वर्ण), प्रभारी निरीक्षक थाना रामसनेहीघाट जगदीश प्रसाद शुक्ला को प्रशंसा चिन्ह (रजत), उ0नि0 रेडियो विनोद कुमार दीक्षित को उत्कृष्ट सेवा सम्मान, उ0नि0 श्याम बाबू को प्रशंसा चिन्ह (रजत), उ0नि0 उपेन्द्र यादव थाना सतरिख को प्रशंसा चिन्ह (रजत), उ0नि0 श्री हरेराम उपाध्याय, मु0आ0 चालक श्री सुनील दत्त तिवारी, मु0आ0 चालक हौसिला प्रसाद को पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। सास्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।