बाबा गुरुकुल एकेडमी के छात्र अनुपम वर्मा ने पास की प्रतिष्ठित आईएएस की परीक्षा

NHDesk, Lucknow ( Shalki Verma )

बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के मुबारकपुर रसौली निवासी अनुपम वर्मा ने देश की प्रतिष्ठित सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन पास कर इंडियन रिवेन्यू सर्विसेज (आई आर एस) कैडर प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र और जनपद में हर्ष का वातावरण है। वर्तमान में अनुपम वर्मा जनपद अयोध्या की सोहावल तहसील में खंड विकास अधिकारी (बी डी ओ)के पद पर कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी लगन ,परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह सफलता प्राप्त कर युवाओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

अनुपम वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक परीक्षा एवं स्कूली शिक्षा बाबा गुरुकुल एकेडमी बाराबंकी में प्राप्त की तथा उच्च शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय से ग्रहण की इस अवसर पर बाबा गुरुकुल एकेडमी बाराबंकी के प्रबंधक हरपाल सिंह ने अनुपम वर्मा की आवास मुबारकपुर रसौली पहुंचकर अनुपम वर्मा व उनके माता-पिता सुरेंद्र कुमार वर्मा को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दी ।

उन्होंने कहा कि अनुपम वर्मा की असफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी इस दौरान कई गणमान्य लोगों शिक्षकों और शुभचिंतकों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए अनुपम वर्मा को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Spread the love with Thanks..........