“समाजसेवियों की पहल से विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान, सुखबीर जाखड़ का प्रेरक संदेश”

झज्जर: जिला झज्जर के धनिया गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा आयोजित वस्त्र समर्पण सेवा कार्यक्रम में 53 जरूरतमंद विद्यार्थियों और 4 महिला कर्मचारियों को स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, समाजसेवी और शिक्षाविद् माननीय चेयरमैन सुखबीर जाखड़ ने अपने संबोधन में कहा, “खुशियां बांटने से हमेशा खुशियां दोगुनी होती हैं, इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम दूसरों को भी खुश रखें, ताकि हमारी खुशियां और बढ़ सकें।”

इस अवसर पर सुधराणा गांव, जिला रेवाड़ी की रक्तदानी समाजसेविका लक्ष्मी सिंह और पर्यावरण संरक्षण में समर्पित मंजीत सिंह अम्बोली निवासी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा, “शास्त्रों और विद्वानों का कहना है कि मनुष्य को अपनी कमाई से कुछ अंश समाज सेवा और जरूरतमंदों की भलाई में खर्च करना चाहिए।”

राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धनिया के मुख्याध्यापक माननीय पवन कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और मां-मातृभूमि सेवा समिति की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा, “समिति द्वारा विद्यार्थियों को स्वेटर देने का यह कदम बहुत ही सराहनीय है।”

कार्यक्रम का संचालन बेहतरीन तरीके से राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रेरणादायक मास्टर राकेश कुमार ने किया।

समाजसेवी युद्धवीर सिंह लांबा, अध्यक्ष, मां-मातृभूमि सेवा समिति ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न समाजसेवियों और शिक्षाविदों ने सहयोग दिया। इनमें प्रमुख रूप से सुखबीर जाखड़, मंजीत सिंह, लक्ष्मी सिंह, युद्धवीर सिंह लांबा, सागर यादव, अजय मलिक, धर्मपाल बेरीवाल, महेश कुमार, सतीश यादव, अमित कुमार, कुलवेन्द्र सिंह यादव आदि का योगदान रहा।

समाजसेवियों की इस पहल ने न केवल विद्यार्थियों को स्वेटर दिए, बल्कि उनके दिलों में अपार खुशी और समाज सेवा की भावना भी जगाई।

Related posts:

बसपा के सदस्यता कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल
आँगनवाड़ी सहायिका एवं कार्यकत्री भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 और 20 दिसम्बर तक बढ़ी
नववर्ष के पहले दिन सर्द मौसम और फुहारों के बीच मेले में उमड़ा जनसैलाब
ग्वालियर व्यापार मेला : वाहनों की खरीद पर 50% आरटीओ शुल्क छूट की अधिसूचना तत्काल जारी हो — MPCCI
रामजानकी मंदिर से सटी 7 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, 40 हजार वर्गफुट क्षेत्र किया गया...
डेटिंग ऐप से मुलाकात, क्लबों में भारी-भरकम बिल: सभी नागरिकों के लिए जरूरी चेतावनी
जहरीले सिरप पर WHO की चेतावनी — 17 मासूमों की मौत, कंपनी पर ताला, और देश की दवा व्यवस्था पर सवाल
डीएम की अध्यक्षता में डीएलसीसी/डीसीसी की तिमाही बैठक संपन्न
Spread the love with Thanks..........