लखनऊ पब्लिक स्कूल, बाराबंकी शाखा: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सशक्त केंद्र

NH DesK Lucknow

Manoj Swatantra

उत्तर प्रदेश के अग्रणी शिक्षाविद, सांसद व संस्थापक चेयरमैन डॉ. एस.पी. सिंह द्वारा स्थापित लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस समूह की प्रतिष्ठित इकाई लखनऊ पब्लिक स्कूल, बाराबंकी शाखा निरंतर गुणवत्तापूर्ण, मूल्य-आधारित एवं नवाचारपूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

दिनांक 16 फरवरी 2026 को विद्यालय परिसर में एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से शिक्षण पद्धतियों, आधुनिक शैक्षिक अभ्यासों (Teaching Practices) तथा क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित शैक्षणिक सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

 

इस अवसर पर संस्थापक चेयरमैन एवं सांसद डॉ. एस.पी. सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बाराबंकी जैसे उभरते शैक्षिक क्षेत्र में विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में दक्षता-आधारित (Competency-Based) शिक्षण मॉडल, डिजिटल लर्निंग टूल्स, स्मार्ट क्लासरूम, नियमित शिक्षक प्रशिक्षण तथा छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धतियाँ लागू की गई हैं। संस्था स्थानीय विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक, खेल, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों की समुचित व्यवस्था प्रदान कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय को आधिकारिक रूप से कक्षा 12 तक सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त हो गई है। हमारा सीबीएसई संबद्धता क्रमांक 2134517 है। इस संबद्धता के साथ अब हमारे विद्यार्थी उसी सुरक्षित, स्नेहपूर्ण एवं शैक्षणिक रूप से समृद्ध वातावरण में कक्षा XII तक अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुदृढ़ शैक्षणिक मानकों तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

 

महाप्रबंधक हर्षित सिंह ने बताया कि हमारी संस्था विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NEET, IIT-JEE, CLAT, CAT, IPMAT और CUET की बेहतर तैयारी कराने के साथ ही, IELTS एवं TOEFL के लिए विशेष मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने हेतु समर्थ बनाती रहेगी।

Advertisements
Ad 2

 

 

ब्रिटेन के शिक्षाविद के दिशा निर्देशन में विद्यालय में नवीन Assessment Process एवं Student Growth Tracking System लागू किया गया है, जिसके माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी की शैक्षणिक प्रगति, कौशल विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण की निरंतर निगरानी की जाती है। संस्था का स्पष्ट उद्देश्य है कि बाराबंकी एवं आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को महानगरों के समान उच्च स्तरीय शिक्षा उनके अपने जिले में ही उपलब्ध हो।

इस अवसर पर पूर्व एमएलसी कांति सिंह उपस्थित रहीं।

प्रधानाचार्या डॉ. रितु सिंह ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान सत्र हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 11 तक करा सकते हैं। प्रवेश संबंधी किसी भी जानकारी के लिए विद्यालय पहुँच कर संपर्क कर सकते हैं।

 

अंत में प्रधानाचार्या द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और यह विश्वास दिलाया गया कि लखनऊ पब्लिक स्कूल, बाराबंकी शाखा क्षेत्र में शिक्षा का एक नया मानदंड स्थापित करेगी।

Advertisements
Ad 1
Spread the love with Thanks..........