NH Desk, Lucknow
कानपुर देहात के रूरा थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत गहलौ जरबी में प्रधान द्वारा कराए जा रहे कार्य में गांव के ही दबंगों द्वारा बाधा पहुंचा कर कार्य में अवरोध पैदा किया गया जिससे गांव के लोगों को निकलने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत के ग्राम भीला हिंदुपुर में सड़क निर्माण के लिए महिला प्रधान नीलम देवी व सहयोगी प्रतिनिधि द्वारा साफ सफाई आदि कराई जा रही थीं। साफ सफाई के दौरान जंगली वृक्ष को इसी संदर्भ में हटवाया गया। जिसके उपरान्त वहीं ग्राम पंचायत की जगह पर घूर डालने वाले दबंग सुशील कुमार मिश्रा उर्फ रवि और उमाकांत मिश्रा ने हो रहे कार्य को रुकवा दिया तथा प्रधान पति एवम् उनके सहयोगियों के साथ अभद्रता की।
दबंगों द्वारा अवरोध उत्पन्न करने के बाद कार्य को रोक दिया गया है जिससे गांव के लोगों को निकलने के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया किंतु दबंगों पर कोई कार्यवाही अभी तक नहीं हुई है जिससे गाँव में काफी रोष व्याप्त है और तनाव की स्थिति है।