धोखाधड़ी कर पीड़ित के साथ फ्रॉड किए जाने पर साइबर सेल

एनएच डेस्क, बाराबंकी।

धोखाधड़ी कर पीड़ित के साथ फ्रॉड किए जाने के पर साइबर सेल, बाराबंकी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के 01,14,902 /- रूपये को वापस कराया गया-

साइबर सेल, जनपद बाराबंकी को एक ऑनलाइन शिकायती प्रार्थना पत्र हुआ, जिसमें धोखाधड़ी से ट्रांसफर करा लेने के सम्बन्ध में आवेदक मो. फैसल पुत्र मसूद अहमद निवासी ग्राम बेलखरा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी से 01,14,902/- रूपये का फ्रॉड होने का उल्लेख किया गया।

संदर्भित प्रकरण में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी श्री संगम कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल द्वारा साइबर तकनीकी का प्रयोग कर संबंधित से पत्राचार कर 01,14,902 /- रूपये पीड़ित के खाते में वापस कराया गया।

पुलिस टीम-

1. निरीक्षक श्री बृजेश कुमार यादव प्रभारी साइबर सेल बाराबंकी
2. निरीक्षक श्री संजीव कुमार यादव प्रभारी साइबर थाना बाराबंकी
3. उ0नि0 इफ़लाक अहमद
4. हे0का0 नीरज यादव, हे0का0 जितेंद्र साइबर थाना
5. आरक्षी सुधाकर सिंह भदौरिया, पंकज सिंह यादव
6. आरक्षी राजन यादव, आरक्षी अभिषेक चपराना,आरक्षी अंकुश चौधरी
7. आरक्षी कपिल कुमार, आरक्षी मनोज कुमार मय समस्त साइबर टीम

Spread the love with Thanks..........