दिनांक 19.02.2026 को 98 आयुष्मान आईडी बनाये जाने पर जिलाधिकारी नाराज
जनपद में आयुष्मान योजना के अंतर्गत 3 लाख 39 हजार 799 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड की आईडी बननी है। इसके लिए कुल 1237 ऑपरेटर आईडी लगाए गए हैं। इसमें 234 एएनएम, 74 आशा संगनी, 150 सीएचओ जो कुल 458 स्वास्थ्य विभाग की है।
दिनांक 19.02.2026 को 98 आयुष्मान आईडी बनाये जाने पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने गहरी नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने कहा है कि एएनएम, आशा, सीएचओ को इस कार्य हेतु सक्रिय किया जाएं।कहा है कि उपलब्ध आपरेटरों की संख्या के सापेक्ष जनरेट किये गये कार्ड अपेक्षित प्रगति से कम है। प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरुप आयुष्मान कार्ड बनाएं जाएं।
उन्होंने निर्देश दिये है कि प्रति आॅपरेटर प्रति दिन कम से कम से एक आयुष्मान आई0डी0 अवश्य बनायें। उन्होने कहा कि आयुष्मान योजना सरकार की एक प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित परिवारों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाता है।
इस योजना के तहत गम्भीर बीमारियों के इलाज में आने वाले भारी खर्च से गरीब परिवारों को राहत मिलती हैं। सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में निशुल्क इलाज की सुविधा प्राप्त है। इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नही होगी । इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा प्रगति की दैनिक समीक्षा सुनिश्चित की जाए। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
———जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित——-