मयूरा सिटी स्थित बालाजी धाम में मां भारती रक्षा मंच एवं सनातन परिवार द्वारा 41 फीट ऊँची हनुमान प्रतिमा का अनावरण किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रहीं,जबकि अध्यक्षता केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने की इस दौरान राजे ने हनुमान जी को सेवा और भक्ति का आदर्श बताते हुए संस्थान द्वारा संचालित ओल्ड एज डे केयर और इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सालय की सराहना की मंत्री भागीरथ चौधरी ने भारतीय संस्कारों और सनातन धर्म के महत्व पर जोर दिया वहीं संतों ने आशीर्वचन देते हुए गौ-सेवा और संगठन का संदेश दिया कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों ने दादी धाम मंदिर पहुँचकर दर्शन किए जहाँ समाजसेवी आनंदीलाल भरतीया व पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया श्रीमद् जगतगुरु विष्णु स्वामी विजयराम देवाचार्य महाराज बल्लभगढ़ वालों ने अपने आशीर्वचन में हनुमान महिमा को विस्तार से बताया पुष्कर के समताराम महाराज ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने भारतीय संस्कृति को संरक्षित रखने का कार्य किया, जिसके चलते भारतवर्ष की दुनिया भर में अलग ही पहचान है
महामंडलेश्वर पवन दास महाराज,परशुराम महाराज,फतेहगीरी महाराज,घनश्याम दास महाराज,निरंजन नाथ महाराज,वासुदेव महाराज व अवधेश दास महाराज सहित संत महात्माओं का पदाधिकारी ने स्वागत किया
मंगलामुखी किन्नर समाज की किशनगढ़ अध्यक्ष रानी बुआजी से भी आए हुए श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
समाजसेवी आनंदीलाल भरतीया,विजय कुमारअग्रवाल,ओमप्रकाश कालिका,मुरलीधर अग्रवाल मंच संरक्षक लक्ष्मीनारायण सोनगरा,अध्यक्ष डॉ. विनय सिंह चौहान, मनोहर पाठक, रमेश चंद गहलोत,विष्णु दत्त शर्मा,गोवर्धन सिंह तित्यारी,धीरज सैनी, सूर्यप्रकाश शर्मा,विनोदझंवर,विशेषकुमावत,अशोक कुमार,मनोज आर्य,पवन जोशी, अशोक शर्मा स्वयंसेवक संघ जयपुर के वरिष्ठ प्रचारक जुगल किशोर, राजवीर सिंह, तुलसी नारायण,विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक बाबा निरंजन नाथ,मां भारती महिला रक्षा मंच से सरोज शर्मा, बिंदु सोमानी,कुसुम कोठारी,नीतू बल्दुआ, डॉ. मंजू राठी,डॉ. सविता कश्यप,सुषमा परिहार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे