शिक्षण संस्थानों को चरित्र निर्माण की धुरी बनना होगा – उपराष्ट्रपति
प्राचीन काल से ही भारत में शिक्षा को महत्ता दी गई है, व्यावसायीकरण से प्रेरित नहीं होनी चाहिए शिक्षा – उपराष्ट्रपति
राष्ट्रीय शिक्षा नीति: शिक्षा प्रणाली को बदलने के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप – उपराष्ट्रपति
देश में प्रौद्योगिकी ने अत्यंत पारदर्शी, जवाबदेह शासन को सुनिश्चित किया है- उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति ने अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि “दुर्भाग्य है कि स्वाधीनता कि लड़ाई में योगदान देने वाले महान नायकों की प्रेरक कहानियों का हमारी पाठ्यपुस्तकों में अब तक कोई उल्लेख नहीं है। यह दर्दनाक है कि स्वतंत्रता के इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई और वंचितों को इसका श्रेय नहीं दिया गया।”
भगवान बिरसा