व्यापार मेले में विधिक जागरूकता: सैलानियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी

ग्वालियर, 04 फरवरी 2025। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर व प्रधान जिला न्यायाधीश श्री पी.सी. गुप्ता के निर्देशानुसार श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में विधिक जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रतिदिन अनौपचारिक विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन कर मेले में आए सैलानियों को कानूनी जानकारी दी जा रही है।

जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दीपक शर्मा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री प्रवीण मित्तल, श्री गिर्राज सिंघल, श्री ओम प्रकाश भार्गव, श्री आदित्य सिंह, श्री शैलेन्द्र सिंह सिकरवार व श्री सन्नी पुरोहित, पैरा लीगल वॉलंटियर्स के सहयोग से लगातार विधिक जागरूकता शिविरों का संचालन कर रहे हैं।

सैलानियों को नालसा (NALSA) एवं सालसा (SALSA) की योजनाओं के साथ-साथ विभिन्न दैनिक उपयोगी कानूनों की जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनी में फ्लेक्स व प्रोजेक्टर के माध्यम से भी विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है। विशेष रूप से नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है, जिससे जरूरतमंद लोग कानूनी सहायता प्राप्त कर सकें।

Related posts:

डीएम की अध्यक्षता में तहसील दिवस सम्पन्न, 96 शिकायतें प्राप्त 3 का मौके पर निस्तारण
जन उत्थान न्यास के चतुर्थ निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु कार्यालय का उद्घाटन
मध्य प्रदेश में चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले, ए साई मनोहर को साइबर पुलिस की कमान
नेशनल पार्क सेंचुरी के ईकोसेंसिटिव जोन का बेसलाइन सर्वे पूरा, प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जाएगा
भागीरथपुरा जल संकट: जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई तेज, पाइपलाइन बदली जा रही, जिम्मेदारी तय करने की प्...
जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का सम्पूर्ण समाधान
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना देवा मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा काउंसलिंग
"हम होंगे कामयाब" अभियान की शुरुआत, पखवाड़ा 25 नवम्बर से
Spread the love with Thanks..........